World News in Hindi

पूतिन ने राजनयिक रिश्तों की स्थापना की 70 वीं जयन्ती पर मोदी को बधाई दी

13 अप्रैल को रूस के राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन ने भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को रूस और भारत के बीच राजनयिक रिश्तों की स्थापना की 70 वीं जयन्ती के अवसर पर शुभकामना सन्देश भेजा है। यह संदेश रूस के राष्ट्रपति की वेब-साइट पर भी प्रकाशित किया गया है।

अपने इस सन्देश में व्लदीमिर पूतिन ने कहा है – हमारे दो देशों के बीच राजनयिक रिश्तों की स्थापना की 70 वीं जयन्ती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ! पिछले दशकों में रूस और भारत के बीच पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग का काफ़ी विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी रचनात्मक राजनीतिक समझ मज़बूत हुई है। रूस और भारत व्यापारिक-आर्थिक, ऊर्जा, वैज्ञानिक, तकनीकी, सांस्कृतिक और मानविकी के क्षेत्र में बड़ी और व्यापक सँयुक्त परियोजनाओं पर अमल कर रहे हैं।

विश्व और क्षेत्रीय स्तर पर रूस और भारत के दृष्टिकोण एक जैसे हैं, इसलिए दोनों देश सँयुक्त राष्ट्र संघ और ब्रिक्स जैसी अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं में मिलकर प्रयास करते हैं। हमारे दो देश विश्व स्तर पर आतंकवाद, उग्रवाद, अन्तरराष्ट्रीय अपराधों तथा अन्य चुनौतियों के विरुद्ध की जा रही लड़ाई में बड़ा योग देते हैं।

पूतिन ने कहा कि  रूस और भारत के बीच चल रहे विशेष प्राथमिकता प्राप्त रणनीतिक सहयोग को और मज़बूत बनाना हमारी दोनों जनताओं के हितों के अनुकूल हैं और सारी दुनिया में सुरक्षा व स्थिरता का अनिवार्य तत्व हैं। 

अपने शुभकामना सन्देश में पूतिन ने नरेन्द्र मोदी और प्रणव मुखर्जी के लिए स्वास्थ्य और कामयाबी की कामना भी की है तथा भारत की जनता के लिए समृद्धि और विकास की कामना की है।

रूस-भारत रिश्तों की शुरूआत कैसे हुई थी?

Читайте на сайте